अथमलगोला: अथमलगोला के मेहरा गांव में नीरा विक्रय केंद्र का शुभारंभ
अथमलगोला प्रखंड के मेहरा गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे महादेव नीरा प्रोड्यूसर ग्रुप द्वारा नीरा विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक स्वाति श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के नशाबंदी अभियान के तहत ताड़ी बेचने वाले परिवारों को नीरा बिक्री से जोड़कर वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है