रुन्नी सैदपुर: बतरौली: रामाशंकर राय हत्याकांड में कुख्यात राकेश राय के माता-पिता गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के बतरौली में रामाशंकर राय की गोली मारकर हुई हत्या मामले में कुख्यात अपराधी राकेश राय के माता-पिता समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया है कि राकेश राय के माता-पिता ने शूटर को अपने घर में रखा था और साजिश रच कर रामाशंकर राय की हत्या करवाई है।