धामपुर: नहटौर ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों ने बकाया मानदेय और ईपीएफ की मांग को लेकर तीसरे दिन मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखे
Dhampur, Bijnor | Apr 29, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे नहटौर ब्लॉक परिसर में मनरेगा कर्मियों ने बकाया मानदेय ईपीएफ दिलाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अपनी समस्याओं को लिखा हुआ एक पोस्ट कार्ड भेज कर समस्या के समाधान की मांग की।ईपीएफ ब्लॉक के खाते मे पड़ा हुआ है।