मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, पेट्रोल 101 के पार, डीजल भी महंगा, सपा MP हरेंद्र मलिक का हमला
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को पेट्रोल 101.97 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम आदमी, किसानों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। सपा नेताओं ने इसे सरकार की नीतियों से जोड़ते हुए महंगाई बढ़ने का कारण बताया, जबकि समाजसेवियों ने कहा कि डीजल महंगा होने से किसानों की लागत और बढ़ेगी।