अनूपपुर: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, कोई बच्चा न छूटे: सीईओ जिला पंचायत
28 से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए ।