आरा: मझौवां गांव स्थित बगीचा में सहजन के पेड़ से गिरकर पटना निवासी एक बच्ची हुई गंभीर घायल, आरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jan 26, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां गांव स्थित बगीचा में शुक्रवार की शाम सहजन के पेड़ से गिरकर पटना निवासी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी फौरन आरा सदर अस्पताल पहुंचे।