आरा: अनाइठ मोहल्ले में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर भाई ने छोटे भाई की जमकर पिटाई
Arrah, Bhojpur | Jan 26, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में शुक्रवार की शाम गाली-गलौज करने का विरोध करने पर भाई ने छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार पांडेय का 25 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश पांडेय है।