आरा: तिवारी चक पेट्रोल पंप के समीप मिला एक ऑटो चालक का शव
Arrah, Bhojpur | Jan 26, 2024 संदेश थाना क्षेत्र के तिवारी चक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह एक ऑटो चालक का बरामद हुआ है। उसका शव उसी ऑटो से बरामद किया गया है। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के अहपुरा गांव वार्ड नंबर 5 निवासी राजबली साव का 25 वर्षीय पुत्र हरी साव है एवं वह पेशे से ऑटो चालक था।