फारबिसगंज: मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर फारबिसगंज में पीडीएस दुकानों में लगा शिविर.
फारबिसगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर पीडीएस दुकानदारों के यहां शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों का कार्ड का निर्माण किया गया. इस मौके पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लोगों का निःशुल्क कार्ड बनाया जा रहा है।