जसवंतनगर: मलाजनी के सामने हाईवे सड़क पर निर्माणाधीन पुल पर बाइक का नियंत्रण खोकर फिसल गई, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल
ग्राम मलाजनी के सामने हाइवे सड़क पर निर्माणाधीन पुल के पास ब्रेकर के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। बताया गया है कि आगरा के अशोकनगर निवासी गौरव अपनी मां बीना देवी को बाइक से घर ले जा रहे थे। हादसे में बीना देवी के सिर में गंभीर चोट आई और राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी कराया भर्ती।