चाकुलिया के सार्वजनिक काली पूजा कमिटी नागा क्लब, ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला रक्तदान 06, पुरुष रक्तदाता- 61 कुल 67 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन कमेटी ने सभी रक्तदाता को हेलमेट देकर सम्मानित किया।