अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के चार आरोपित को किया गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनिमा गांव से ई-रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि दो दिन पूर्व सबनिमा गांव से ई-रिक्शा चोरी हुई थी। बाद में ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया, लेकिन उसकी बैटरी गायब थी। पुलिस ने इस मामले में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से राकेश कुमार, नीतीश