शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र के न्यू सिटी ककरा में गौकशी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र में गोकशी के आरोपी भूरे उर्फ भूरिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के न्यू ककरा सिटी में हुई। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने चार दिन पहले ही शाहजहांपुर का कार्यभार संभाला था।