मंडला डिंडौरी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने समनापुर बजाग नवीन जनपद पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया । दरअसल सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे समनापुर और बजाग जनपद पंचायत के नवीन भवन का लोकार्पण किया और सभा को संबोधित किया ।