ललितपुर: जाखलौन स्थित खंडहर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
कस्बा जाखलौन स्थित पुराने थाने के पास एक खंडहर मकान में शुक्रवार से लापता एक युवक का शव शनिवार दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों में म्यारी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उक्त मामले में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई मौत की गुत्थी को सुलझाने को लेकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।