ललितपुर: ललितपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में 11 पर गैंगस्टर कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
ललितपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा कूट रचित तरीके से दस्तावेज पेश कर फर्जी तरीके से हाउस लोन आदि सैंक्शन कर लगभग 6 करोड रु की कंपनी के साथ ठगी की गई थी।उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वही मामले में 11 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।