पूरनपुर: तहसील में विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर होटल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर व देहात क्षेत्र में बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले असामाजिक तत्वों को कुछ होटल संचालक कमरे उपलब्ध कराकर संरक्षण दे रहे हैं।