डुमरी: ग्रामीणों की मांग पर आगे आए प्रखंड अध्यक्ष, खेल मैदान समतलीकरण के लिए दी आर्थिक सहायता
Dumri, Gumla | Jun 23, 2026 डुमरी प्रखंड क्षेत्र के करनी पंचायत अंतर्गत चिरैया गांव में आयोजित ग्रामीण बैठक में वर्षों से उपेक्षित पड़े खेल मैदान की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि मैदान असमतल होने के कारण बच्चों और युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई खेल प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह कम हो रहा