दाउदनगर: मौलाबाग इलाके में बालिका इंटर स्कूल के पीछे एक बंद घर में लगी आग, स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल ने पाया आग पर काबू
दाउदनगर शहर के मौलाबाग इलाके में बालिका इंटर स्कूल के पीछे एक बंद घर में गुरुवार की रात्रि 8:15 बजे अचानक अगलगी की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने के महज 10 मिनट के अंदर दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।गृहस्वामी के आने के बाद ही नुकसान के बारे में स्पष्ट पता चल सकता है.