ओबेदुल्लागंज में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण कार्य संभाल रही कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता, निर्धारित मानकों और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।