हज़ारीबाग: दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, तीन महीने से वेतन नहीं मिला
झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 14 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हुए हैं। ये मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन का काम करने गए थे। आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला और तय समय से अधिक काम कराया जा रहा है। इससे उनके सामने खाने-पीने और रहने की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। मजदूरों ने वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा बताई है। श्रमिक नेता सिकन्दर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से कूटनीतिक पहल कर सभी मजदूरों की सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है।