हज़ारीबाग: ड्रोन से हमला: चौपारण में 25 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट
हज़ारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 02 फरवरी 2026 को ग्राम ढोडिया में वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रोन सर्वे के आधार पर अभियान चलाया। लगभग 25 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की फसल को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान 6 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट किए गए। दोषियों की पहचान की जा रही है, जिनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।