हज़ारीबाग: आदिवासी कलाकारों के लिए ट्राइबल आर्टिजन मेले का आयोजन
आदिवासी कलाकारों के लिए ट्राइबल आर्टिजन मेला आयोजित। हजारीबाग में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से ट्राइबल आर्टिजन इम्पैनलमेंट मेला का आयोजन किया गया। मेले में 100 से अधिक आदिवासी कलाकारों ने सोहराय कला, मिट्टी के बर्तन, लाह की चूड़ियां, कपड़ा व ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शित किए।इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी कलाकारों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना।