बीना: गांधी चौराहे पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Bina, Sagar | Dec 21, 2025 केंद्र सरकार के द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा का नाम बदलने से नाराज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। रविवार को हुए धरना प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।