चाचौड़ा: कलेक्टर ने चाचौड़ा, बीनागंज व पटौदी गांव में विशेष पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, 80+ मतदाता को पत्रक भेंट
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 12 नवंबर को चाचौड़ा बीनागंज पटौदी में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र क्रमांक 131 कालापहाड़, 141,142 पटौदी में निरीक्षण कर 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता गंगाराम को पत्रक भेंट किया। बीनागंज वार्ड 12 में सर्वे का निरीक्षण कर BLO से चर्चा की। बीनागंज मंडी में BLO ओर BLA की संयुक्त बैठक ली।