सैदपुर: पीपा घाट त्रिमुहानी पर लगा नया ट्रांसफार्मर, हजारों लोगों को मिलने लगी राहत, भीषण गर्मी में 3 दिनों तक झेली थी कटौती
सैदपुर नगर के पीपा घाट त्रिमुहानी पर अंततः नया 250 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद उसे चालू भी कर दिया गया है। उक्त ट्रांसफार्मर के एक्टिव हो जाने से वार्ड संख्या 8, 9, 12 और 15 के आंशिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीते कई दिनों से क्षेत्र के लोग बार-बार जंफर उड़ने और रातभर लो वोल्टेज रहने से परेशान थे।