घाघरा: घाघरा में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त 8 आंगनबाड़ी
सेविका-सहायिकाओं को सेवानृति होने दी गई बिदाई
Ghaghra, Gumla | Jun 15, 2026 घाघरा प्रखंड में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त हुई 8 आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेविका बुधमणी देवी, जयमनी देवी तथा सहायिका बालमणि देवी, हीरामुनि देवी, राधा देवी, बसंती देवी, बुधइन देवी और सुकरीत देवी को बुके एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।