अतरवेदिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
अतरवेदिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जान लेवा हमला हो गया है,घायल युवक अतरवेदिया खुर्द निवासी प्रदीप कोल बताया जा रहा है,घायल प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे वह काम के बाद घर की तरफ जा रहा था तभी गांव के सरहंग इशी लाल कोल,मोहन कोल,मनसुख कोल ने पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडे से उसकर जान लेवा हमला कर दिया है।