PM मोदी के जन्मदिन पर CM योगी ने काल भैरव एवं बाबा विश्वनाथ मंदिर में किया विशेष पूजन
Sadar, Varanasi | Sep 17, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में विशेष पूजन किया। इसके बाद उन्होंने 74 किलो का एक बड़ा सा लड्डू काटकर भक्तों में वितरित करते हुए पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता अभियान और स्वच्छता दौड़ की शुरुआत दशाश्वमेध क्षेत्र से की है। सीएम ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।