मोदीनगर: मोदीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
मोदीनगर थाना क्षेत्र से सोमवार को एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती के साथ घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपितों ने कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर आरोपितों ने युवती को पीटा। तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार लिया है।