मोदीनगर: मोदीनगर क्षेत्र में युवक पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कहासुनी के बाद की थी फायरिंग
मोदीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शिवांक नाम के युवक पर फायरिंग करने के मामले में एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना में पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात सड़क पर कहासुनी के बाद प्रदीप और नितिन नाम के व्यक्तियों ने युवक पर फायरिंग करके उसे घायल कर दिया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।