बेंगाबाद: करणपुरा स्टेडियम निर्माण को लेकर किसानों का विरोध, ज़मीन बचाने की मांग तेज़
फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने मंगलवार को 1 बजे करणपुरा के पास निर्माणाधीन स्टेडियम में अपनी जमीन गंवा रहे किसानों और अन्य भूस्वामियों के साथ एक मुलाकात की।इस दौरान श्री यादव ने स्थानीय लोगों के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया और उन पुराने खेतों को भी देखा, जिसमें लगातार खेती होते आ रही है।