यमुनानगर में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, विभिन्न बचाव एजेंसियों ने दिखाया उत्कृष्ट समन्वय।
यमुनानगर मे भारी वर्षा के कारण एक बहुमंजिला इमारत में, कई लोगों के फंसने की काल्पनिक स्थिति को लेकर। जिला प्रशासन द्वारा एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में, विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर, प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया।
इस सफल मॉक ड्रिल में NDRF टीम, रेड क्रॉस टीम, RSO टीम, NCC के कैडेट्स तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
#आपदा
#yamunanagarjagadhri
#moukdreal
Ambala, Ambala | Aug 4, 2026