मधुपुर: तिलैयाटांड और बरसतिया में कचरा प्रबंधन योजना हुई विफल, करोड़ों की मशीनें बनी कबाड़
मधुपुर की कचरा प्रबंधन योजना बदहाल है। ज्यादातर वाहन खराब होकर कबाड़ बन गए हैं, डस्टबिन टूट चुके हैं और प्लांट अब तक चालू नहीं हो पाया। इसके बावजूद नई खरीदारी जारी है, जिससे व्यवस्था सवालों के घेरे में है। नगर प्रबंधन के अनुसार पार्ट्स और एनओसी की कमी इसकी मुख्य वजह है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।