पुनासा: खंडवा में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नगर निगम चौक, भर्ती 2026 का हुआ जोरदार प्रचार
Punasa, Khandwa | Apr 13, 2026 खंडवा में पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार के तहत नगर निगम चौक पर पुलिस बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम 12 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रथम वाहिनी SAF इंदौर के बैंड दल द्वारा खंडवा पुलिस के तत्वावधान में आयोजित किया गया।