शामली: शामली में लावारिस हालत में मिले बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को किया सुपुर्द
Shamli, Shamli | Oct 23, 2026 शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से एक बच्चा लावारिस हालत में मिला था, जिसे कोतवाली शामली पर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर लाया गया। बच्चे को संरक्षित करते हुए उसके परिजनों की तलाश की गई। विशेष प्रयासों के चलते परिजनों से फोन पर संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद बच्चे की मां कोतवाली पहुंची। पुलिस ने बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया है।