जखनिया: जखनिया में कड़ाके की ठंड में रेलवे का बुलडोजर चला, अवैध अतिक्रमण पर सख्त प्रहार, दर्जनों आशियाने हुए जमींदोज
गाजीपुर में कड़ाके की ठंड के बीच जखनिया रेलवे स्टेशन और बाजार इलाके में रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे की जमीन पर वर्षों से जमे कब्जों को हटाते हुए दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियां और अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। दरअसल, डीआरएम वाराणसी आशीष जैन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।