कैराना: कांधला में महिला ने अपने पति पर नशे की हालत में मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
कांधला में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़िता ने बताया कि उसने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि पति द्वारा उसका अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है और नशे की हालत में उसके साथ आए दिन मारपीट की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि वह मारपीट के कारण परेशान हैं।