हनुमानगढ़: टाउन की बरकत कॉलोनी में घर में सो रही 6 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिससे बालिका की हुई मौत
हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी में घर में सो रही 6 वर्षीय नाबालिक बालिका को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से नाबालिक बालिका की मौत हो गई। हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में नाबालिक बालिका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है।