शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 367 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 367 वाहनों के चालान किए, इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया।