जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया है.इस आयोजन के सफल संचालन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी ने बुधवार को 1 बजे जिला न्यायालय कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर चर्चा किया गया.