कलान: मिर्जापुर पुलिस पर रुपये वापस दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कीलापुर खुर्द निवासी चुन्नू पुत्र नूर खां ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि थाना मिर्जापुर में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे लगातार धमकियां मिल रही.