गाज़ीपुर: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लहुरी काशी, ददरी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगाजल लेकर महाहर धाम की ओर बढ़े हजारों
सावन के पहले सोमवार पर गाजीपुर पूरी तरह शिवमय हो गया है। शहर के ऐतिहासिक ददरी घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हजारों शिवभक्त मां गंगा का पवित्र जल लेकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ प्रसिद्ध महाहर धाम की ओर रवाना हो रहे हैं, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी व्यापक...