रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई पेड़ गिरे, भारी नुकसान की सूचना
सोनभद्र में तेज आंधी तूफान से बुधवार शाम 6 बजे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, तेज आंधी तूफान के दौरान कई पेड़ गिर गए शुक्र चौकी में पुलिस की गाड़ी के ऊपर पेड़ गिर गया और लोग बाल बाल बच गए वहीं आम की पूरी फसल आंधी के चलते लगभग बर्बाद हो गई कई जगहों पर घरों के शेड उड़ गए,बिजली भी गुल होने से लोग परेशान हैं सोनभद्र रेलवे स्टेशन के सामने प्लांटेशन में पेड़ उखड़ गये।