गभाना: चंडौस पुलिस ने महिला समेत 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
चंडौस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित लंबे समय से कोर्ट में विचाराधीन मारपीट के मामले में गैरहाजिर चल रहे थे। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के मुताबिक, गांव नगला पदम के माजरा सिद्धनगर निवासी मेघ सिंह, राजेंद्र, राजेश, रामसिंह और मिथिलेश के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे।