बदायूं: हथिनी भूड़ गांव में पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 7, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के हाथिनी भूड़ गांव के रहने वाले 27 वर्षीय अर्जुन उर्फ नन्हे पुत्र ओंमकार की पत्नी अपने मायके चली गई। तो उसका पति उसे बुलाने गया। लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्से में अर्जुन उर्फ नन्हे ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन अर्जुन उर्फ नन्हे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।