कुशलगढ़: जल जीवन मिशन पर लीकेज का ग्रहण, रामगढ़ के निचले फले के 20 घर प्यासे
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन – हर घर नल, हर घर जल योजना रामगढ़ के निचले फले में दम तोड़ती नजर आ रही है। भूमिगत पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि करीब 20 घरों तक पीने के पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों के अनुसार योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे लगातार