सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने लकड़ी कारखाने से हुई चोरी का किया खुलासा, एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर औजार बरामद किए
सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लकड़ी के काम में इस्तेमाल होने वाले चोरी किए गए कई औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर उर्फ किन्नू पुत्र अय्यूब निवासी संगम विहार कॉलोनी, थाना मंडी के रूप में हुई है।