छोटी सरवन: घोड़ीतेजपुर गांव में बेटे के विवाद के बाद पिता ने भागकर बचाई जान, कलयुगी बेटे ने सरिये से मारकर मां का पैर तोड़ा
दानपुर थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक शराबी बेटे द्वारा अपनी ही जन्म देने वाली मां पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी,परिजनों ने बताया कि रामी पत्नी वेस्ता निवासी घोड़ी तेजपुर के घर उसका बेटा शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा।