सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस की कार्रवाई में कैम्पर गाड़ी से 60.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, 28 लाख के माल सहित तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन नकेल" के तहत सरदार शहर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सरदारशहर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कैम्पर गाड़ी से 60.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक तस्कर रमेश कुमार उर्फ गब्बर 24 साल को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक और गाड़ी की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है।